logo

धनबाद  होटल में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

DHANBAD_HATYA.jpg

द फॉलोअप डेस्क

धनबाद जिला स्थित LC रोड में होटल कुबेर से आज शनिवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक रामगढ़ जिला का रहने वाला है। युवक का नाम रवि कुमार है, जिसकी उम्र लगभग 29 वर्ष बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, रवि 12 फरवरी को होटल कुबेर में कमरा बुक कराया था और वह दो दिनों से होटल में ही ठहरा हुआ था। शनिवार की सुबह जब होटल स्टाफ ब्रेकफास्ट का ऑर्डर लेने उसके कमरे पर पहुंचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। बार-बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, जिससे स्टाफ को शक हुआ।

उसके बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मियों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा, तो कमरे के अंदर युवक बेड पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। इस घटना को देखते ही होटल प्रबंधन द्वारा तुरंत मामले की सूचना धनबाद थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। वहीं, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसके बाद

पुलिस युवक को तत्काल इलाज के लिए SNMMCH भेज दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किन कारणों से किया गया, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, पुलिस होटल रजिस्टर, युवक का सामान और मोबाइल फोन की जांच कर रही है साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Tags - Dhanbad hotel suicide attempt LC Road Dhanbad incident Hotel Kuber Dhanbad news Youth critical condition Dhanbad Ramgarh youth Ravi Kumar Poison consumption case Jharkhand Dhanbad police investigation SNMMCH Dhanbad treatment Jharkhand suicide att