logo

नारकोटिक्स अधिकारी बन वसूली करने पहुंचे युवक–युवती की नामकुम में पिटाई, जानें मामला

namkum_police_station.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के नामकुम में नारकोटिक्स अधिकारी बनकर वसूली करने पहुंचे युवक-युवती को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। दोनों का रिम्स में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है ये दोनों कभी पत्रकार बनकर तो कभी किसी विभाग का अधिकारी बनकर लोगों से वसूली करते थे। घटना शनिवार देर रात नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम बस्ती की है। युवक-युवती के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों फर्जी तरीके से लोगों से वसूली करने का काम करते हैं। दोनों खुद को कभी पत्रकार तो कभी कोई विभाग का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐठते हैं। इसी क्रम में जब दोनों नारकोटिक्स का अधिकारी बनकर नामकुम बस्ती पहुंचे थे, जहां शक होने पर लोगों ने दोनों को पकड़कर पिटाई कर दी।

भीड़ से कुछ लोगों ने पहचान लिया

मिली जानकारी के अनुसार युवक-युवती रांची में कभी पत्रकार तो कभी अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। इसे लेकर कई बार रांची प्रेस क्लब में भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी। वहीं शनिवार को दोनों नामकुम के नामकुम बस्ती पहुंची। यहां खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बताया। लोगों को डराने-धमकाने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया। जिसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। लोगों ने दोनों को इतना मारा कि वो बेहोश हो गए। बाद में लोगों ने ठगों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दोनों युवक-युवती के बयान पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।