logo

भोजपुरी में पीएम ने संबोधन की शुरुआत की, कहां कांग्रेस और जेएमएम को आपने दिन में ही तारे दिखा दिए

जोतोसह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पीएम मोदी आज पलामू में हैं। उन्होंने संबोधन कि शुरुआत भोजपुरी से कि और कहा आप सब लोगन के प्रणाम। रउआ सब के गोर लागा थी। प्रणाम करा थी। ऐसा लग रह है आपने जेएमएम और कांग्रेस को दिन में ही तारे दिखा दिए। बहुत बड़ी संख्या में हुजूम आ रहा है। साथियों मैनें लंबे अरसे तक पार्टी के संगठन में काम किया है। चुनाव लड़ा भी है लड़वाय भी है। लेकिन सुबह साढ़े 10 बजे करने की हिम्मत मैं नहीं कर पाता। यहां की टीम ने कमाल कर दिया है। ये धरती शहीद नीलांबर पीतांबर की धरती है। मैं इस धरती को प्रणाम करते हुए इतनी बड़ी रैली में आए माताओं बहनों का प्यार और आशीर्वाद मैं कभी नहीं भूल सकता।


भारत के लोकतंत्र को सलाम कर रही दुनिया
आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लग गई। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपने एक वोट ने एनडीए की सरकार बनाई। आपके एक वोट की ताकत का परिणाम क्या हुआ। आज भारत का पूरी दिनिया में डंका बज रहा है। 


पूरे देश में भारत का डंका बज रहा 
500 साल से हमारे कितनी ही पीढ़िया संघर्ष करती रही इंतजार करती रही लाखो लोग शहीद होते रहे। 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट कि ताकत देखिए 500 साल तक इंतजार करना पड़ता था। 500 साल तक कई पीढिया बीत गई। जो आज तक नहीं हुआ वो आपके एक वोट से आज हो गया। देश आजाद हुआ जम्मू काशमीर में खतरे की घंटी बजती थी। जम्मू कश्मीर का क्या होगा चिंता रहती थी। बम धमाके सुनाई देते थे। आपके एक वोट की ताकत देखिए। जो 370 की दीवार थी 70 की दीवार को जमींदोज कर दिया। 
 

Tags - Palamu News Palamu news PM in Palamu PM in Jharkhand PM Modi Palamu