logo

योगेंद्र प्रसाद ने की केंद्र सरकार से पेयजल मद की 6105 करोड़ की राशि रिलीज करने की मांग

377.jpg

द फॉलोअप, रांची

दिल्ली में जल जीवन मिशन पर आयोजित दो दिवसीय शिखर सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, जल संचय को जन-आंदोलन बनाने, ग्रामीण पेयजल स्रोतों को सुरक्षित रखने तथा प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक पर्याप्त, सुरक्षित, नियमित एवं भरोसेमंद जल सेवा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री की उपस्थिति में योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड के लिए लंबित ₹6,105 करोड़ के केंद्रांश को शीघ्र जारी करने की मांग भी की। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित रहे।

योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सम्मेलन से प्राप्त सुझावों एवं मार्गदर्शन को झारखंड की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप धरातल पर लागू किया जाएगा। जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार जल-सुरक्षित झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं राज्य के समन्वय से वर्षा की हर बूंद को सहेजते हुए जल-सुरक्षित झारखंड और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का काम किया जाएगा।

Tags - Jharkhand water Delhi conference Yogendra Prasad Rs 6105 crore demand