logo

आज रांची समेत झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट

आज रांची समेत झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मानसून सक्रिय है। पिछले दो तीन दिनों से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक मॉनसून टर्फ बीकानेर से मेदिनीनगर के रास्ते बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी हिस्सों यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां सहित रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ व सिमडेगा में भारी बारिश के आसारा हैं। इसको लेकर मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में 31 जुलाई तक रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश कांके में 70.4 मिमी दर्ज की गयी। वहीं, रांची में 38 मिमी बारिश हुई। झारखंड में एक जून से 25 जुलाई तक 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है। झारखंड में इस समय सामान्यत: 444.3 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 233.4 मिमी बारिश हुई है। 


जिलों का अधिकतम तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 26 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.