logo

30 अप्रैल को होगा यादव सम्मेलन, कार्यक्रम सफल बनाने के लिए 50 सदस्यीय आयोजन समिति गठित

1727.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी में 30 अप्रैल को YBN स्कूल धुर्वा यादव महासम्मेलन का आयोजन होना है। इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरो पर है। इसके तहत बुधवार को YBN स्कूल धुर्वा में श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज झारखंड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने किया। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 50 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन हुआ। बैठक में अनीता यादव, रंजन यादव, पार्षद उर्मिला यादव, कमलेश यादव, सुरेश गोप, देवबिहारी यादव, गौरीशंकर यादव, बबन यादव, सनी यादव, सुबोध यादव, सुधीर गोप, भागमनी यादव, मैनेजर राय, उदय यादव, विद्याभूषण राय, सुनील यादव, शंकर यादव, उत्कर्ष यादव, अभिषेक यादव, कुंदन यादव, भीम यादव, राम इकबाल चौधरी, टुनटुन यादव, रवि यादव, लोखनाथ यादव कई लोग उपस्थित थे।

15 अप्रैल को फिर होगी बैठक
कार्यक्रम को लेकर अगली बैठक 15 अप्रैल को हटिया रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर के मैदान में होगी। इस बैठक में आयोजन कमेटी एवं नुक्कड़ सभा कार्यक्रम करने वाली टीमों की घोषणा की जाएगी। जनजागरण अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT