रांची :
हटिया पटेल नगर रोड नंबर 10 स्थित वसुंधरा क्रेस्ट सोसाइटी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद पीटर खोया के साथ निरंजन कुमार उपस्थित रहे।
