logo

शॉपिंग के बहाने ज्वेलरी शॉप में घुसी महिलायें चांदी का पायल लेकर भागीं, देखें VIDEO

शॉपिंग के बहाने ज्वेलरी शॉप में घुसी महिलायें चांदी का पायल लेकर भागीं, देखें VIDEO

गिरिडीह:

गिरिडीह के बेंगाबाद में गहने खरीदने के बहाने ज्वेलरी शॉप में घुसी 2 महिलायें चांदी की पायल लेकर भाग गईं। मामला बेंगाबाद थानाक्षेत्र के महेशमुंडा का है। यहां श्री दुर्गा ज्वेलर्स में  2 महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

ग्राहक बनकर पहुंची थीं दोनों महिलायें
दुकान संचालक सौरभ कुमार ने जानकारी दी है कि दोनों महिलायें ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची थीं। दोनों ने जेवरात देखने के बहाने दुकानदार को उलझाया और मौका पाकर बड़ी सफाई से एक जोड़ी चांदी की पायल चुरा ली। महिलाओं  के दुकान से जाने के बाद जब सामानों की जांच की गई तो पायल गायब मिली। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर महिलाओं की करतूत सामने आई। 

सीसीवीटी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखता है कि दुकानदार के ठीक सामने बैठकर एक महिला गहने देख रही है। वह चांदी के अलग-अलग पायल देखती है और फिर चुपचाप एक जोड़ी पायल पीछे बैठी महिला के हाथों में थमा देती है। दूसरी महिला बड़ी सफाई से वह पायल छिपा लेती है। 


 

Tags - Jharkhand NewsGiridihJewelry ShopGiridih Crime News