बोकारोः
बेरमो थाना क्षेत्र के पटेल नगर फुसरो में देर रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की जमीन विवाद में महिला की हत्या की गई है। हत्या का आरोप महिला के देवर पर लगा है। पुलिस जांच में जुट गई है। महिला के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। गोली लगते ही स्थानीय लोगों ने महिला को केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाचा पर लगा आरोप
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गयी है। मृतका रेनू देवी के बेटे ने बताया कि के वह जैसे ही खाना खाकर बाहर निकला कि गोली चलने की आवाज आई। उसने देखा कि उसकी मां गिर गयी है। आसपास के लोग भी गोली की आवाज सुनकर निकले और मामले की सूचना बेरमो थाना को दी। महिला के बेटे ने अपने चाचा पर आरोप लगाया है। हत्या जमीन विवाद में कर दी गयी है।