logo

साहिबगंज : पति के पिटाई से महिला की मौत, पिता ने कहा-गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटता था बेटी को

jivra.jpg

साहिबगंज 

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा पंचगढ़ में महिला की उसके पति द्वारा की गई पिटाई से मौत हो गया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत की खबर सुन पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार सुबह की है। ग्रामीणों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटता था 
मृतका संगीता देवी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी राजमिस्त्री बबलू मंडल से हुई थी।  शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दामाद प्रताड़ित करता था। कई बार तो गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटता भी था। हालांकि इस बात का विरोध उन्होंने कई बार किया था, लेकिन दामाद उल्टा उन्हें ही गाली देता था। 

 


पति से हो रही पूछताछ 
पिता ने बताया कि 1 दिन पहले ही उसकी बेटी को दामाद ने काफी पीटा था। लाठी-डंडे, दबिया, लात-घुस्सा से उन्हें बुरी तरह से मारा गया था। जिससे उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी चोटें लगी थी। इलाज के लिए बेटी को भागलपुर भी गए थे, लेकिन शनिवार को उसकी बेटी को लेकर घर वापस आ गया और पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस बबलू मंडल को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।