logo

रांची : ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाई महिला, पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर दबोचा

brow.jpg

रांचीः 
पुंदाग ओपी क्षेत्र से रांची पुलिस ने एक महिला को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किय है। महिला को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला चापूटोली की रहने वाली है , जिसका नाम सुचिता है। रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पुंदाग क्षेत्र में ब्राउन शुगर की ब्रिकी हो रही है। इसके बाद हटिया डीएसपी कुमार राजा मित्रा के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। जिसके बाद महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। महिला से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने सुचिता के पास से जो ब्राउन शुगर बरामद किया है उसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है।


जाल  बिछाकर पकड़ा गया
दरअसल पुलिस ने सुचिता को एक प्लान के तरत पकड़ा। पहले तो पुलिस उस क्षेत्र में सादे लिबास में पहुंची, उसके बाद दो मुखबिरों को महिला के पास भेजा गया। दो मुखबिरों ने महिला से सीधा पुड़िया की मांग की तो वह पैसे लेकर पुड़िया देने लगी। इतने में वहां पुलिस पहुंच गई और महिला को दबोच लिया। महिला के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस सिंडिकेट में महिला के साथ और कौन-कौन जुड़ा है इसकी जानकारी पुलिस ले रही है।