logo

साहिबगंज में मिली महिला की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ेोीग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र के मोतीपहाड़ी गांव के जाहेर स्थान के पास एक महिला का शव मिल है। महिला की पहचान सोगले गांव निवासी मयबिटी मुर्मू के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मयबिटी शुक्रवार से ही लापता थी। सोमवार को उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। मयबिटी की शादी हो चुकी थी। दो साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। तब से वह मायके में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया, मयबिटी का पति गुरु हेम्ब्रम डेढ़ साल से बाहर काम कर रहा है। मयबिटी तीन बच्चों की मां थी। तीनों बच्चे दादा-दादी के साथ रहते हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।