logo

बोकरो के कूलिंग पॉन्ड में तैरता मिला महिला का शव

बोकरो के कूलिंग पॉन्ड में तैरता मिला महिला का शव

द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो के सेक्टर 9 स्थित कूलिंग पॉन्ड में एक महिला का शव मिला है। शव हरला थाना क्षेत्र के बड़ा खटाल के सामने से बरामद हुआ है। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत हरला थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद टीम पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।