logo

झारखंड : 24 घंटे में मिले कोरोना के 162 नये मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 800, एक की मौत 

covid-19-update1.jpg

डेस्क:
झारखंड में कोरोना(Corona) मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में सूबे में 162 नये मरीज मिले हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम(Purvi singhbhoom) में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत(Death) हो गयी है। हालांकि इस दौरान 51 मरीज स्वस्थ(Recoverd) भी हुए। स्वास्थ्य विभाग(Health department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में एक्टिव केसों(Active case)की संख्या बढ़कर 800 हो गयी।

कोरोना से अबतक 5323 लोगों की मौत
प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित जिला रांची है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 350 है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5323 पर पहुंच गयी। इसके अलावा संक्रमण मुक्त जिलों गढ़वा,लोहरदगा, पाकुड़, साहेबगंज और सिमडेगा शामिल है। इन जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं। ये 5 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

बोकारो, देवघर समेत कई जिलों में एक्टिव केस
कोरोना के मरीज बोकारो में 27, चतरा में 5, देवघर में 80, धनबाद में 8, दुमका में 7, पूर्वी सिंहभूम में 142, गिरिडीह में 2, गोड्डा में 44, गुमला में 18, हजारीबाग में 46, जामताड़ा में 1, खूंटी में 5, कोडरमा में 11, लातेहार में 16, पलामू में 1, रामगढ़ में 10, रांची में 350, सरायकेला में 22 और पश्चिमी सिंहभूम में 5 की संख्या में सक्रिय हैं।