जामताड़ा
सर्दियों में कोहरे (Winter Fog) के कारण रेल परिचालन (Rail Operations) को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से आसनसोल मंडल (Asansol Division) से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों (Trains) के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द (Cancelled) रहेंगी, जबकि कुछ का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित (Partially Affected) होगा।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द: ट्रेन संख्या 22198 की 4, 11, 18 और 25 दिसंबर 2026; 1, 8, 15, 22 और 29 जनवरी 2027; तथा 5, 12, 19 और 26 फरवरी 2027 को शुरू होने वाली यात्राएं पूरी तरह रद्द रहेंगी। कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस भी रद्द: ट्रेन संख्या 22197 की 6, 13, 20 और 27 दिसंबर 2026; 3, 10, 17, 24 और 31 जनवरी 2027; तथा 7, 14, 21 और 28 फरवरी 2027 को शुरू होने वाली यात्राएं पूरी तरह रद्द रहेंगी।

हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस आंशिक रूप से प्रभावित: ट्रेन संख्या 12177 की 4, 11, 18 और 25 दिसंबर 2026; 1, 8, 15, 22 और 29 जनवरी 2027; तथा 5, 12, 19 और 26 फरवरी 2027 को शुरू होने वाली यात्राएं आगरा और मथुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
मथुरा-हावड़ा एक्सप्रेस भी प्रभावित: ट्रेन संख्या 12178 की 7, 14, 21 और 28 दिसंबर 2026; 4, 11, 18 और 25 जनवरी 2027; तथा 1, 8, 15 और 22 फरवरी 2027 को शुरू होने वाली यात्राएं मथुरा और आगरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
कुंभ एक्सप्रेस के समय और दुरंतो एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव
आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर में आर्च ब्रिज संख्या 396ए को हटाने और अंडाल में फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के गर्डरों की लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इन कार्यों को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
कुंभ एक्सप्रेस 150 मिनट पुनर्निर्धारित समय से चलेगी: ट्रेन संख्या 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2026 को 150 मिनट पुनर्निर्धारित समय से रवाना होगी।

दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी: ट्रेन संख्या 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 22 दिसंबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, किऊल जंक्शन, भागलपुर, गुमानी, रामपुरहाट, सैंथिया और खाना जंक्शन होकर निर्धारित किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन बदलावों के अतिरिक्त अन्य निर्देश यथावत रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवे की यात्रियों से अपील: आसनसोल मंडल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेनों के निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण, समय में बदलाव और परिवर्तित मार्ग की जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
