logo

झारखंड में सर्दी खत्म, 30 डिग्री पहुंचा दिन का पारा; तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक

ूासज13.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री पर पहुंच गया है। जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्दी लगभग समाप्त हो गई है। 


चार और पांच फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को चाईबासा और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है। चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेसि अधिक रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेसि अधिक रहा। यही स्थिति न्यूनतम तापमान का भी है। न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेसि के आसपास है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। वहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 


मौसम केंद्र की मानें तो फिलहाल तापमान में कोई बदलाव का अनुमान नहीं है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेसि के आसपास ही रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास ही रहेगा। मंगलवार और बुधवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।