logo

Weather Update : बारिश के लिए और 4 दिन करना होगा इंतजार, 3 दिनों तक चलेगा लू, अलर्ट जारी

weather_update.jpg

रांची:

पलामू, गढ़वा, चंतरा, लातेहार, लोहरदगा, मुमला व सिमडेगा जिले ज्यादा प्रभावित होंगे। वहीं बारिश के लिए अभी और 4इस बार की गर्मी ने तो जैसे है तौबा मचा दिया है। भीषण गर्मी से जरा भी राहत नहीं मिल रही है। सुबह 8 बजे से ही सूरज का पारा चढ़ जाता है, लोग तपती सूरज की गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहते हैं। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक लू को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। लू से रांची, दिन इंतजार करना होगा।हालांकि, संताल परगना व पश्चिम सिंहभूम इलाके में आज बारिश की संभावना है। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा।जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

तापमान में एक डिग्री वृद्धि

आज रांची में अधिकतमकी तापमान में एक डिग्री वृद्धि हो सकती है। 11, 12 व 13 जून को आकाश में बादल छा सकते हैं  इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

2 दिन में मानसून पहुंचेगा

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के दो दिनों के अंदर पश्चिम बंगाल पहुंचने की उम्मीद जगी है। इसलिए रांची के आसपास के इलाके में 14 व 15 जून को हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जो आगे चलकर मॉनसून की बारिश में बदल जायेगी।