logo

रांची में 72वें वन्यजीव सप्ताह का समापन, पर्यावरण संरक्षण की अपील

रांची में 72वें वन्यजीव सप्ताह का समापन, पर्यावरण संरक्षण की अपील

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: वन विभाग (Forest Department) की ओर से 2 से 7 अक्टूबर तक 72वाँ वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week)  मनाया गया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और मानव-वन्यजीव सह अस्तित्व का संदेश दिया गया। रांची के डोरंडा स्थित पलाश हॉल में बुधवार को 72वें वन्यजीव सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। वन्यजीव सप्ताह दौरान वॉकथॉन, बर्ड वॉचिंग और पेंटिंग सहित कई कार्यक्रम हुए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-वन बल प्रमुख, संजीव कुमार ने सप्ताह भर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।

वन्यजीव संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश 

उन्होंने लोगों से वन, पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण (Conservation of the environment and wildlife) के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने की अपील की। मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एस.आर. नटेश ने वन्यजीव सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में फोवा की अध्यक्ष भारती कुमार, पीसीसीएफ विश्वनाथ शाह, ए.टी. मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी रवि रंजन, के.जे. भूटिया, राजकुमार बाजपेयी सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और फोवा के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजन पदाधिकारी रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी अवनीश चौधरी थे। समारोह में वन्यजीव संरक्षण (wildlife Reserve) को जनभागीदारी से जोड़ने और मनुष्य तथा वन्यजीवों के बीच संतुलित एवं सौहार्दपूर्ण सहअस्तित्व बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Tags - Wildlife Week Wildlife Conservation Environmental Awareness Forest Department Jharkhand News Ranchi News Update