logo

सरायकेला-खरसावां में 11,000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत!

सरायकेला-खरसावां में 11,000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत!

सरायकेला-खरसावां:

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के गुंडा बिहार (डीटाड़) में सोमवार की देर रात एक दंतैल जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना देर रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाथी की मौत बिजली के तार की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हाथी की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

हाथी की मौत की खबर फैलते ही मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों में हाथी की मौत को लेकर शोक का माहौल है। कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हाथी को श्रद्धापूर्वक पूजा भी की।

मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वन विभाग द्वारा हाथी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर बिजली के तार और आसपास की स्थिति की भी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हाथी का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत बिजली के करंट से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Tags - Jharkhand NewsWild Elephant DeathChandilSaraikela Kharsawan