logo

गिरिडीह : अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी

a293.jpg

गिरिडीह: 

पत्नी ने पति का सिर पत्थर से कूच दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। पति 3 दिन पहले ही गुजरात से कमाकर वापस लौटा था। मामला गिरिडीह जिला के बगोदर थानाक्षेत्र अंतर्गत दामा गांव का है। बुधवार की सुबह दामा गांव के लोग जगे तो सामना एक जघन्य हत्याकांड से हुआ। पत्नी चीख-चीखकर पति की मौत पर विलाप कर रही थी लेकिन साड़ी में लगे खून के धब्बे ने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया लिया है। 

गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना
हत्या की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस गांव पहुंची और पत्न को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस घटना को अवैध संबध से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पत्नी ने ही अवैध संबंध के चक्कर में पति की पत्थऱ से कूचकर हत्या कर दी। महिला के प्रेमी ने भी इस हत्याकांड में सहयोग किया है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। छापेमारी की जा रही है। 

सबूत मिटाने की कोशिश की गई
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रामचंद्र महतो 3 दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। वहां वो काम करने गया था। घटना वाली रात पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सुबह पति की लाश मिली। सिर में गहरी चोट के निशान मिले। कहा जा रहा है कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जिस पत्थर से हत्या की गई उसे सबूत मिटाने के इरादे से कुएं में डाल दिया। पुलिस ने खून से सनी साड़ी भी बरामद कर ली है। प्रेमी के तलाश में छापेमारी की जा रही है।