logo

पलामू में डायन बिसाही के शक में विधवा की हत्या, पुलिस ने लिया ये एक्शन

dayan4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरिया कला गांव में एक महिला की डायन बिसाही के शक में हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान हुए 45 वर्षीय महिला ललिता कुंवर के रूप में हुई है। हत्या के बाद महिला का शव कुएं में फेंक दिया गया। घटना शुक्रवार की है। मृतका के बड़े पुत्र अमरजीत प्रजापति ने अपने चाचा जमुना प्रजापति और उसके दोनों बेटे देवनारायण प्रजापति व नागेंद्र प्रजापति पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।


आरोपियों को जेल भेजा गया 
अमरजीत प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां ललिता कुंवर बैल को लेकर बरसिया खुर्द केवाल में बांधने गयी थी। उसी दौरान उसके और दोनों चचेरे भाइयों ने मां पर टांगी और कुदाल से हमला किया। सिर व शरीर के कई हिस्सों पर बेरहमी से प्रहार करने के कारण उसकी मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को कुएं में फेंक दिया। अमरजीत प्रजापति ने बताया कि घटना के वक्त वह और उसका भाई मजदूरी करने दूसरे गांव में गये हुए थे। पुलिस ने हत्या में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।