logo

चुनौतीपूर्ण है संगठन का काम, जो निभायेगा उसे जिम्मेदारी मिलेगी नहीं तो विकल्प खुले : केशव महतो 

kmk.jpg

रांची 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि कांग्रेस में संगठन का काम चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में जिम्मेवारी उसे ही दी जायेगी जो उसे निभायेगा। नहीं, तो दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जायेगा। वे रामगढ़ और हजारीबाग में कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए आयोजित  "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें जोश के साथ होश भी रखना है। 


जन-जन तक पहुंचाना है
उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस के कार्यक्रमों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी पंचायतों की समितियां और बूथ समितियां सक्षम और सबल होनी चाहिए। बूथ पर जो कमेटियां होती है वास्तविक चुनाव उन्हीं पर टिका होता है। मतदाताओं को संगठन और सरकार के कार्यों और नीतियों से अवगत कराना हो या उन्हें जागरूक कर बूथ तक लाकर अपने पक्ष में मतदान कराना इसमें बूथ कमिटी की अहम भूमिका होती है। 
कांग्रेस को मजबूत करें
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखने का आपके लिए सुनहरा अवसर है इस अवसर को हाथ से न जाने दें और अपने क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने और सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। विपक्ष आपके पीछे झूठे आरोपों का पुलिंदा लेकर खड़ा है उसका भी मुंहतोड़ जवाब देना है। मजबूत इच्छा शक्ति मजबूत संगठन का निर्माण करती है, हमें पुनः सरकार बनाने के संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करना होगा।


सिर्फ कहती ही नहीं करती भी है कांग्रेस
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ कहती नहीं करती भी है "जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को साबित करते हुए कांग्रेस में संगठन से इसकी शुरुआत की है और आने वाले चुनाव में सफलता पाना हमारा ध्येय होना चाहिए। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिससे जनता को फायदा मिला और जनता सरकार की योजनाओं से उत्साहित है। कांग्रेस की सोच और विचारधारा ही जनता का विकास और उनके जीवन स्तर को समृद्ध बनाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहजादा अनवर, मुन्ना पासवान, ममता देवी, शांतनु मिश्रा, शैलेंद्र यादव, प्रीति दीवान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजूर अंसारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


 

Tags - Keshav Mahato congress Jharkhand News News Jharkhand