द फॉलोअप डेस्क, रांची
डीडीसी रवि आनंद ने बुधवार को विश्रामपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कर्मियों की उपस्थिति पंजी, डाक रजिस्टर, रोकड़ पंजी, दाखिल-खारिज आवेदन सहित कई फाइलों की जांच की। इस दौरान उन्होंने विशेषकर मनरेगा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। साथ ही कार्यालय कर्मियों को समय से कार्यालय आने की हिदायत दी। विश्रामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात उप विकास आयुक्त आनंद विश्रामपुर के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुपोषण केंद्र, लेबर रूम, स्त्री एवं पुरुष वार्ड, आऊट डोर, पैथोलॉजी प्रतिरक्षण केंद्र आदि का जायजा लिया। यहां उप विकास आयुक्त ने सभी वार्डो की सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी किया निरीक्षण
विश्रामपुर भ्रमण के दौरान डीडीसी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी किया निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। यहां वे बच्चियों की कम उपस्थिति देख वार्डन से सवाल-जवाब किया साथ ही बच्चियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रखने पर बल दिया। इसके बाद डीडीसी ने जिला परिषद द्वारा निर्मित बस पड़ाव का भी जायजा लिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT