logo

बच्चे को सर्दी होने पर माता-पिता ने राहत के लिए नाक में डाला कपूर, दम घुटने से मौत 

CHILDE_DEAD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
तमिलनाडु की राधानी चेन्नई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने में मजबूर कर दिया है। यहां वल्लवन नगर इलाके में रहने वाले देवनाथन की 8 महीने की बच्ची की मौत उस समय हो गयी जब उसके माता-पिता ने सर्दी-जुकाम में राहत दिलाने के लिए उसकी नाम पर बाम और कपूर रगड़ा। 

कुछ ही देर में बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। घबराए माता-पिता उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गयी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो सकेगी कि मौत सर्दी-जुकाम से हुई या कपूर के कारण दम घुटने से। 

Tags - National News National Latest News National Hindi News death due to camphor child dies