logo

बंगाल में बाढ़ के लिए ममता ने झारखंड को ठहराया जिम्मेदार तो बोले हिमंता, मैं नहीं मानता 

HEMANT_(3).jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
पश्चिम बंगाल में बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखण्ड को जिम्मेदार ठहराया है।  उन्होंने इसे मानव निर्मित बताया है। जिसपर झारखडं बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। हिमंता ने ममता बनर्जी के दावे को गलत बताया है। दरअसल ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पलेटफोर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये बताया है कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बात की है।

 

 

क्या कहा है ममता ने 

बंगाल सीएम ने कहा है, उनसे बाढ़ की उभरती स्थिति पर चर्चा की है।  ममता ने आगे लिखा है कि मैंने उनसे तेनुघाट से अचानक और भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मामले पर चर्चा की, जिससे पहले ही बंगाल में बाढ़ आनी शुरू हो गई है। मैंने उनसे कहा कि झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा है और यह मानव निर्मित है। मैंने उनसे अनुरोध किया कि कृपया इस बात का ध्यान रखेंं।     

बंगाल में बाढ़ के लिए झारखण्ड सरकार जिम्मेदार नहीं : हिमंता 
ममता बनर्जी को जवाब देते हिमंता विश्व सरमा ने लिखा है कि मैं दीदी का सम्मान करता हूँ, लेकिन मैं उनकी इस धारणा को स्वीकार नहीं कर सकता कि झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। दोनों सरकारों को लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हर साल, अरुणाचल और भूटान पहाड़ियों से आने वाला पानी असम में बाढ़ का कारण बनता है। हालांकि,  हम अरुणाचल सरकार या रॉयल भूटान सरकार को दोष नहीं देते क्योंकि हम समझते हैं कि पानी की कोई सीमा नहीं होती। यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर बहता है।  


बाहरी को बोलने का हक नहीं 
इधर, हिमंता के ट्वीट पर जेएमएम विधायक सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि बंगाल औऱ झारखंड सदियों से ना सिर्फ सीमाएं बांट रहे हैं बल्कि हम त्योहार, खुशी और गम के साथ-साथ संस्कृति भी बांटते हैं। झारखंड औऱ बंगाल की समस्या पर किसी बाहरी को बोलने का अधिकार नहीं है। वे भी वैसे लोग जो सामंतवाद की गोद में पोषित हो रहें है। ये बंगाल औऱ झारखंड के बीच की बात है, हम दोनों राज्य इसका हल निकाल लेंगे। कहा, हिमंता अपने राज्य असम की चिंता करें। 
 

Tags - Hemant SorenMamata BanerjeeHimanta biswa sarmaJharkhand News