logo

प्रेमिका नदी में कूदी तो प्रेमी ने भी लगा दी छलांग, दोनों को निकालकर तय की गई शादी

्ददवो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के गढ़वा का लड़का छत्तीसगढ़ के कनहर नदी में कूद गया। लड़का तीन साल से अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दरअसल लड़की ने जब लड़के पर शादी का दबाव बनाया तो लड़का लड़की से दूरी बनाने लगे। इस बात से आहत होकर लड़की रविवार को कनहर नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। लड़की के नदी में कूदता देख लड़का भी कूद गया। बाद में स्थानीय लोगों के दोनों को बचा लिया गया। 

घटना के बारे में लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसके बुलावे पर वह छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज महामाया मंदिर पहुंची। मंदिर में ही लड़की शादी का दबाव बनाने लगी। उसपर लड़का ने शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद लड़की मंदिर से निकलकर कनहर नदी में कूद गई। नदी में लड़की और लड़के के कूदने के बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। निकाले जाने के बाद दोनों को समझाया गया। 

घटना की सूचना के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले गई। वहां परिजनों को बुलाया गया। उसके बाद दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हुए। उसके बाद मामला सुलझा लिया गया। लड़की छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज और लड़का झारखंड के गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Tags - Garhwa News Garhwa Latest News Garhwa News Update