जमशेदपुर:
Jamsedpur News: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के भीतर महिला कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले (Deadly Attack) ने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था (Security System) को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। दरअसल, कंपनी के कोल्ड रोलिंग मिल (Cold Rolling Mill-CRM) परिसर में बीते मंगलवार को एक नकाबपोश युवक (Masked Man) ने महिला ठेका कर्मचारी पर लोहे की भारी वस्तु से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को पहले प्लांट स्थित फर्स्ट एड सेंटर (First Aid Center) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टाटा मुख्य अस्पताल (Tata Main Hospital-TMH) रेफर कर दिया गया। कंपनी के अनुसार, महिला की स्थिति में सुधार है और उसका इलाज (Treatment) जारी है। घटना की जांच के लिए प्रबंधन ने एक विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) गठित की है।

रेस्ट रूम में महिला पर नकाबपोश युवक ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्तूबर को सीआरएम के इटीपी क्षेत्र में हुई। महिला मिल्स यूटिलिटी मैकेनिकल मेंटेनेंस (एमयूएमएम) के तहत मेसर्स जेएपीएसपीएल में साइट सेफ्टी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। काम के दौरान वह प्लांट के रेस्ट रूम में गयी थी। इसी दौरान मुंह पर नकाब बंधे एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आयीं हैं। घायल अवस्था में महिला ने किसी तरह रेस्ट रूम से बाहर निकलकर अपने सहकर्मियों को घटना की जानकारी दी।
.jpeg)
प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच भेजी गई महिला
घटना की सूचना मिलते ही सहकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने घायल महिला को पूर्वी प्लांट स्थित फर्स्ट एड सेंटर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टीएमएच भेज दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला की स्थिति की जानकारी ली। वहीं, हमलावर की पहचान और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।
.jpeg)
प्लांट के भीतर हमलावर के प्रवेश की जांच
प्लांट जैसे संवेदनशील औद्योगिक परिसर में महिला कर्मचारी पर इस तरह का हमला सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है। हमलावर प्लांट के भीतर कैसे पहुंचा और महिला पर हमले के पीछे उसकी क्या कुछ मंशा थी। पुलिस और कंपनी के सुरक्षा अधिकारी मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हालांकि, हमलावर की पहचान और घटना के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
.jpeg)
टाटा स्टील ने जारी किया आधिकारिक बयान
इधर, घटना पर टाटा स्टील प्रबंधन ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 20 अक्तूबर को सीआरएम के इटीपी क्षेत्र में मेसर्स जेएपीएसपीएल द्वारा नियोजित महिला साइट सेफ्टी सुपरवाइजर के साथ हुई घटना चिंताजनक है। घटना के तुरंत बाद महिला को ईस्ट प्लांट फर्स्ट एड सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। कंपनी के मुताबिक, महिला की स्थिति में सुधार है। उसका सीटी स्कैन सामान्य आया है, जबकि कंधे में दर्द का चिकित्सकीय मूल्यांकन किया जा रहा है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए विशेष जांच टीम गठित की गयी है और मामले की छानबीन जारी है।