logo

दुर्गा पूजा के उत्साह में पानी फेरेगा मौसम, आज से 12 अक्टूबर तक राज्य के लगभग हिस्से में बारिश के आसार

्हीुो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज नवरात्रि का चौथा दिन है। जगह-जगह पर पूजा पंडाल बन चुके हैं। लेकिन इस बार बारिश पूजा के उत्साह में खलल डाल सकती है। बंगाल की खाड़ी में आये लो प्रेशर का असर दिख रहा है। शनिवार को संताल और कोयलांचल के कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्य के लगभग सभी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा। कहीं-कहीं हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 11 अक्तूबर तक राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाये रह सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 


इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक हर दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए देवघर, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान किया। पिछले 24 घंटो में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा के नारायणपुर में हुई। यहां करीब 129 मिमी बारिश हुई. पुटकी में 75 मिमी के आसपास बारिश हुई। मैथन में 45, घाटशिला में 45 तथा हजारीबाग में भी 35 मिमी के आसपास बारिश हुई।