logo

झारखंड में इस दिन से साफ होगा मौसम, बढ़ेगी कनकनी; सुबह–शाम सताएगी सर्दी

कदपीो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राज्य शीतलहर की चपेट में है। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को आधा बेला तक बादल छाए रहे। जिससे न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। मौसम बदलने से लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत मिली है। 27 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा। 28 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। बादल छंटते ही ठंड बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे कनकनी बढ़ने की संभवना है। ऐसे में सुबह शाम ठंड ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि आज सुबह से राजधानी रांची में मौसम साफ है जिस कारण धूप खिली है। लोग खुले स्थानों पर बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं।  


अधिकांश जिलों में छाए रहेंगे बादल 
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार से राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में दिनभर कोहरा की स्थिति भी बनी रही।  शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडे शहर के रूप में पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


कहां कितना रहा तापमान 
खूंटी का 10 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 12 डिग्री सेल्सियस, गुमला 10 डिग्री सेल्सियस रहा। चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। धनबाद, किरीबुरू, साहिबगंज का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। देवघर और गोड्डा का तापमान 14 से 15 डिग्री तक रहा। गिरिडीह और पाकुड़ का तापमान 12 से 14 डिग्री तक रहा है।