logo

13 मार्च से झारखंड में बदलेगा मौसम, 16 से बारिश के आसार

13 मार्च से झारखंड में बदलेगा मौसम, 16 से बारिश के आसार

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मौसम गर्म होने लगा है। सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 30 डिग्री सेसि से ऊपर रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेसि पहुंच गया। कई जिलों का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेसि तक पहुंच गया है। लेकिन राज्य का मौसम फिर करवट ले सकता है। 16 और 17 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 13 मार्च से बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। 


कहां रहा कितना तापमान 
जमशेदपुर का तापमान सोमवार को 35 डिग्री के करीब था। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेसि रहा। देवघर, गढ़वा और गोड्डा का तापमान भी 33 डिग्री सेसि अधिक हो गया है। पाकुड़ का तापमान तो 35 डिग्री सेसि भी अधिक हो गया है। 


मौसम में हो रहा बदलाव 
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को आसमान में काले बादल नजर आ सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। हालांकि, 15 मार्च को एक बार फिर मौसम साफ रहेगा। अगले दिन यानी 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में बार-बार बदलते मौसम के चलते तापमान में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। वहीं शाम होते तापमान में आई गिरावट अचानक ठंड का एहसास करा रही है। इसी तरह की स्थिति राज्य के अन्य जिलों की भी है।

हमारे वाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn