logo

झारखंड में 2 दिन बाद मौसम लेगा करवट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड; 5 डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान 

cold.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में रांची समेत पूरे राज्य भर में मौसम करवट लेने की तैयारी में है। हालांकि, अगले 2 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन 2 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। पूर्वानुमान लगाए जा रहे हैं कि राज्य में 2 दिन बाद 3 से 5 डिग्री तक पारा गिर सकता है। इस कारण कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। 

6 दिसंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान पहुंचेगा 12 डिग्री सेल्सियस 
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वानुमान है कि रांची का न्यूनतम तापमान 6 दिसंबर तक 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बता दें कि सोमवार 2 दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इस दौरान पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, कुछ मिनटों के लिए बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन फिर थोड़ी ही देर में बादल छाते रहे। बहरहाल, बादल छाए रहने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लेकिन सुबह और शाम में सभी ने ठंडक का एहसास किया। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार से रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।झारखंड में 8 दिसंबर तक कैसा होगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि झारखंड में 3 से लेकर 8 दिसंबर तक सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे तक का कोहरा या धुंध देखने को मिलेगा। वहीं, 4 दिसंबर तक आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। इस कारण राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन, 4 दिसंबर के बाद से केवल सुबह में धुंध दिखाई देगी। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। 

Tags - Jharkhand Weather Temperature drop up Meteorological Center Weather Department Cold Ranchi News Jharkhand News