logo

झारखंड में बदलेगा मौसम, दिसंबर में बढ़ेगी ठंड; इन इलाकों में हुई बारिश  

weather4.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

झारखंड में मौसम को लेकर विभाग ने जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी-पूर्वी दबाव कम होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 5 दिनबर के बाद से ठंड की बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छिटपुट बारिश हुई है। महीने के 5 दिसंबर से राज्य के लगभग जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गई है। बारिश के बाद तापमान के गिरने से ठंड में ठिठुरन बढ़ेगी। 


दिसंबर में बढ़ेगी ठंड 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इधर घंटों में मौसम शुष्क रहने से कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 5 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव की वजह से दिन की शुरुआत कोहरे से होगी। बताया कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री तापमान गिर सकता है। तापमान में बदलाव की वजह से प्रदेश के सभी जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। विभाग ने बताया कि इस वर्ष नवंबर का महीना सबसे गर्म रहा है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चाईबासा में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज की गई। 

पिछले साल की अपेक्षा कम ठंड 

बता दें कि झारखंड में पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम ठंड पड़ रही है। अभी तक के मौसम औऱ मिले तापमान के आंकड़ों से भी यही जाहिर हो रहा है। अब संभावना जतायी जा रही है कि दिसंबर से मौसम करवाट लेगा और ठंड में इजाफा होगा। हालांकि इन दिनों तीन-चार दिनों से लगातार बादल छाये रहने के कारण तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। कुछ एक जिलों को छोड़कर, झारखंड के लगभग सभी जिलों की हालत एक जैसी है।