logo

गर्मी से राहत : मौसम ने ली करवट, कोडरमा में झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

BARISHHHH.jpg

रांचीः
कोडरमा में अचानक हुई बारिश ने लोगों के बीच जैसे खुशी की लहर छेड़ दी है। भीषण गर्मी के बीच हुई इस लोग इस बारिश से काफी खुश है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैस से मौसम में बदलाव होने की संभावना व्यक्त की थी। कोडरमा में शनिवार दोपहर मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल घुमड़ने लगे।इसके बाद तेज बारिश से साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई।


तापमान में गिरावट 
बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। पिछले 10 दिनों से कोडरमा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास थै लेकिन बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि आज राजधानी रांची के भी कुछ हिस्से भी हल्की बुंदा-बांदी हुई है। हवा भी चली है जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की जा रही है।