logo

20 जून बदलेगा मौसम का मिजाज, मॉनसून दे सकता है दस्तक

garmi_21.jpg

द फॉलोअप डेस्क :
गर्मी के मौसम का सबसे गर्म महीना जून चल रहा है। राज्य के सभी हिस्सों में बढ़ती तापमान से लोग बेचैन हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से ही  राज्य में मानसून के दस्तक देने की बात सामने आ रही थी। लेकिन अनुमान तो सिर्फ अनुमान ही होता है। जून के महीना का एक-एक दिन तपती गर्मी से गुजर रहा है। मौसम विभाग के जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दस दिनों से झारखंडवासी जून के महीना का हर एक दिन मानसून के आने की राह देख रहें हैं। हालांकि 16 और 17 जून को मौसम ने करवट ली जिसके बाद रात हल्की बारिश देखने को मिली थी। लोगों के यह लगने लगा कि मॉनसून ने दस्तक दे दिया है। गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन, उसके अगले ही दिन सूरज आग उगलना शुरू कर दिया। तापमान एकबार फिर अपने चरम पर पहुंच गया। अब यह संभावनएं जताई जा रही है कि 20 जून के बाद मॉनसून के शुरू होते ही बारिश देखने को मिल सकती है। 

राज्य में सबसे गर्म रहा पलामू 

इधर रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा में 1 से 3 घंटे में बारिश होने के आसार हैं। कुछ भागों में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी। राज्य के कई जिले ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। जिसमें पलामू जिला सबसे गर्म रहा। तापमान की बात की जाये तो अधिकतम 44.5 और न्यूनतम 33.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। वहीं रांची का तापमान भी 40.3 डिग्री पर रहा। इसके अलावा कोल्हान और पलामू में लू चलने को लेकर येल्लो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N