logo

Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से गिरेगा तापमान 

KOHRA5.jpg

रांचीः 
बीते 2 दिनों से झारखंड में राज्य के लोगों को ठंड से राहत है। कनकनी वाली ठंड 2 दिनों से महसूस नहीं की जा रही है। राज्य के लोगों ने क्रिसमस धूमधाम से मनाया लेकिन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार फिर तापमान में गिरावट होगी। फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार रुक गई है। 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। 28 दिसंबर से राज्य के कई जिलों में तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। दक्षिण पश्चिम हवाओं के कारण फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिल रही है । कल से राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में कमी होगी। राज्य के मैदानी इलाके में कल से ही शीतलहर महसूस होने लगेगा। कनकनी बढ़ेगी। देश के उत्तरी भाग में चल रही शीतलहर का प्रभाव झारखंड में भी पड़ेगा। अगले तीन दिनों में उत्तर की सर्द हवा का रुख राज्य के निवासियों को कंपकंपा सकती है। यहां न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है जबकि अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे आ सकता है।


स्वास्थ्य पर भी असर 
बदलते मौसम के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। आज भी ठंड से लोगों को राहत रहेगी। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात भी बना है लेकिन इससे बारिश नहीं होगी। पिछले 4 दिन में राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। सोमवार की सुबह कोहरा औऱ धुंध छाया था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है वैसे धूप खिल रही है। मौसम काफी सुहाना है। दिसंबर का आखिरी सप्ताह हर्ष औऱ उल्लास से भरा होता है लोग जगह-जगह पर पिकनिक मनाने जाते हैं। ऐसे में झारखंड के इस सुहाने मौसम का लोग लुत्फ उठा रहे हैं।