logo

दुर्गा पूजा में मौसम डाल सकता है खलल, झारखंड में बारिश का अलर्ट 

्हीुो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूरे देश में नवरात्रि त्योहार शुरू हो गया है। जगह-जगह पंडाल बन रहे हैं। धूम-धाम से दुर्गा पूजा की तैयारी हो रही है। इस बार मौसम के कारण दशहरा में खलल पड़ने की आशंका है। झारखंड में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है। दरअसल बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। जिससे झारखंड में बारिश हो सकती है। झारखंड की राजधानी रांची में 4 और 5 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। 5 अक्टूबर को रांची में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन तक बारिश-वज्रपात की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इन 2 दिनों तक झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है। शनिवार के बाद तापमान में भी गिरावट आने लगेगी। 


 

Tags - Jharkhand Rain Rain Update Rain Megh Thunder Weather Jharkhand Jharkhand Weather Weather Update