logo

झारखंड : कमजोर पड़ा कोरोना वायरस फिर होने लगा मजबूत, इतने हो गए एक्टिव मरीज

205.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोरोना वायरस एक बार फिर दबे पांव धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या 51 हो गई है। 5 अप्रैल 2023 की रात 9 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार बुधवार को 12 नए मरीज मिले। जिसमें सबसे अधिक 5 मरीज लोहरदगा के मिले। ईस्ट सिंहभूम में 3, रांची व देवघर में 2-2 नए मरीज मिले हैं। वहीं, ईस्ट सिंहभूम व लोहरदगा में 1-1 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक्टिव केस के मामले देखें तो सबसे अधिक मरीज रांची जिला में हैं। यहां 14 मरीज हैं। इसके बाद देवघर में 12 मरीज, पश्चिमी सिंहभूम में 11, हजारीबाग में 3, कोडरमा में 2, लातेहार में 1, लोहरदगा में 6 और रामगढ़ में 2 एक्टिव केस है।  

डरना इसलिए भी जरूरी
राज्य भर में कोरोना के अब तक 442661 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 437276 मरीज ठीक हुए। जबकि, 5332 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से सबसे अधिक मौत रांची में हुई। यहां 1608 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि देश के रिकवरी रेट से झारखंड का रिकवरी रेट कुछ बेहतर है। देश का रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76 प्रतिशत है। वहीं, झारखंड का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत है। मतलब 0.2 प्रतिशत बेहतर रिकवरी रेट है। हालांकि, जिस प्रकार नए मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है ऐसे में डरना और संभलना जरूरी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT