द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह 9 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 12% दर्ज किया गया। रांची नगर निगम में 7.28% मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। बुंडू नगर पंचायत में 11.74%, गढ़वा नगर परिषद में 11.65%, श्री बंशीधर नगर पंचायत में 12.18% और मंझिआँव नगर पंचायत में 12.68% मतदान दर्ज किया गया। मिहिजाम नगर परिषद में 9.83% और जामताड़ा नगर पंचायत में 10.24% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक 9.35% मतदान दर्ज किया गया. वहीं सरायकेला नगर पंचायत में 13.68% मतदान हुआ, जो जिले में उल्लेखनीय रहा. कपाली नगर परिषद में 8.99% मतदान दर्ज किया गया. प्रशासन की ओर से लगातार मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.चास नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 7.15% मतदान हुआ, जबकि फुसरो नगर परिषद में 9.45% मतदान दर्ज किया गया. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय मतदान की रफ्तार सामान्य रहती है और दिन चढ़ने के साथ प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है.
डोमचांच के वार्ड संख्या 5 में सुबह तक एक भी वोट नहीं पड़ा. वहां भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसी तरह कोडरमा के वार्ड 5 और 11 में वोट बहिष्कार जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों से संवाद की कोशिश की जा रही है.नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में पूर्वाह्न 09:00 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी किया गया. चक्रधरपुर नगर परिषद (खंड-ख) में 9.44% मतदान दर्ज हुआ. चाईबासा नगर परिषद (खंड-ख) में 10.68% मतदान हुआ.
नगर पालिका चुनाव के तहत सुबह नौ बजे तक रांची नगर निगम के 07.28% और बुंडू नगर पंचायत के लिए 11.74% मतदान हुआ. इन क्षेत्रों में वोटिंग भी जारी है.मिहिजाम नगर परिषद में सुबह 9 बजे तक 9.83% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 10.24 प्रतिशत मतदान हुआ है. प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.