logo

छतरपुर और मेदिनीनगर में चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा जोश

ुुू.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड में सुबह 7 बजे से ही नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग अपने-अपने मतदान को लेकर उत्सुक दिख रहे हैं। छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 अंतर्गत लोहराही गांव स्थित बूथ संख्या 14 A पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई। मतदाता अपने-अपने वार्ड के प्रतिनिधि चुनने के लिए उत्साह के साथ बूथों पर पहुंच रहे हैं।

इधर, मेदिनीनगर नगर निगम में भी लोग उत्साह के साथ अपने वार्ड संख्या-33  के अलग-अलग बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करते नजर आये। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शा रही हैं। वार्ड संख्या-33 के बूथ संख्या-2 और बूथ संख्या-4 पर भी मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है।

सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े हैं। वहीं, मतदान को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Tags - Chhatarpur Nagar Panchayat Election Medininagar Nagar Nigam Voting Jharkhand Municipal Election 2026 Ward Number 14 Loharahi Village Booth 14A Ward Number 33 Medininagar Booth Number 2 and Booth Number 4 Voting Urban Local Body Election Jharkhand V