logo

विवेकानन्द विद्या मंदिर, रांची ने किया कल्पतरू दिवस का आयोजन 

विवेकानन्द विद्या मंदिर, रांची ने किया कल्पतरू दिवस का आयोजन 

रांची 

हर साल की भांति इस वर्ष भी कृष्णसेवा संघ की ओऱ से कल्पतरू दिवस का आयोजन विवेकानन्द विद्या मंदिर सेक्टर-2, रांची में किया गया। आयोजन के दौरान मंगल आरती, चंडी पाठ, पूजा, अग्निहोत्र हवन, भोग निवेदन तथा भक्त सेवा कार्य संपन्न किये गये। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शाम के समय आरती और भोग निवेदन व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी। गौरतलब है कि सन् 1886 में जब भगवान रामकृष्ण परमहंस काशीपुर उद्यान, कोलकाता में ईलाज के लिए रह रहे थे, उस समय पीड़ा के बावजूद भगवद् रूप का प्रकाश किया। कल्पतरू दिवस मनाने का एक उद्देश्य ये घटना भी है। 

क्या है कल्पतरू दिवस के पीछे की कहानी 

हिंदू मिथकों के अनुसार समाज में धर्म स्थापना करने के लिए भगवान रामकृष्ण परमहंस अवतरित हुए। अपनी साधना से जो कुछ उन्होंने प्राप्त किया था उसका सार भक्तों को बताया। उनके अनुसार सभी धर्मों के अलग-अलग पथों का लक्ष्य एक है। और यह है भगवान अथवा चेतन को प्राप्त करना। साथ-साथ यह भी आशीर्वाद दिया कि हम सभी जीव बम स्वरूप को पाने के लिए तत्पर है। वो हम सभी के सामने अव्यक्त बम के रूप में खड़े हैं।

आयोजन में इनकी रही भागीदारी 
आयोजन को सफल बनाने में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें काशीनाथ मुखर्जी (विद्यालय प्रबंधन समिति), आदित्य बनर्जी, अभय कुमार मिश्रा (सचिव, विद्यालय प्रबंधन समिति), मलय कुमार, डॉ किरण द्विवेदी, एसपी सिंह, अनिता लाहा, एकता मिश्रा औऱ विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारीगण आदि के नाम हैं। मौके पर कृष्णसेवा संघ के वार्षिक कैलेंडर 2024 का वितरण भी किया गया।