logo

31000 मंदिरों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करायेगी विश्व हिंदू परिषद

31000 मंदिरों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करायेगी विश्व हिंदू परिषद

रांची 
विश्व हिंदू परिषद ने घोषणा की है कि 23 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा के दिन के दिन 31000 मंदिर और घरों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जायेगा। इस बाबत आज होटल ग्रीन एकर्स में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। इसमें हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया पूरे प्रांत में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही विश्व हिंदू परिषद का केंद्रीय कार्यक्रम रामोत्सव 9 अप्रैल से प्रांत के सभी जिलों के प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित किए गए। 


इस तरह हो रही है तैयारी 

कहा कि रामोत्सव के बाद 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव विहिप के द्वारा पूरे प्रांत में मनाया जाएगा। इस आयोजन में अन्य वैचारिक संगठन भी अपने-अपने स्तर से हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष विशेष आयोजन की तैयारी पूरे प्रांत में की जा रही है। प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रांत के लगभग 31000 स्थान में मंदिर एवं घरों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 


मौके पर ये लोग मौजूद थे
एकल अभियान से रेखा जैन ने बताया हनुमान जन्मोत्सव के दिन एकल अभियान के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है। विद्या भारती मनोज भारद्वाज ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रांत में विद्या भारती स्कूल में इसकी तैयारी हो रही है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। मौके पर प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, विशेष संपर्क प्रांत सहप्रमुख प्रिंस आजमानी, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, कैलाश केसरी रांची महानगर अध्यक्ष सतीश गुप्ता, वीके गद्यान, चिन्मया मिशन और मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - VHPVishwa Hindu Parishad Hanuman Chalisatemples