रांचीः
निलंबित अधिकारी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में एक-एक कर सबके नाम सामने आ रहे हैं। सिंडिकेट का एक अहम नाम है विशाल चौधरी। विशाल चौधरी ईडी के हत्थे चढ़ चुका है। ईडी ने जब विशाल चौधरी के घर छापेमारी शुरू की तो शातिर ने अपना एप्पल मोबाइल कचरे के डिब्बे में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में विशाल चौधरी ने लगभग 10 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन किया है। इसक दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं। ईडी ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरु किया है।

काला धन खपाता था विशाल
बताया जा रहा है कि कई प्रशासनिक अधिकारियों के काला धन को विशाल अपने स्तर से खपाता था। उसने दो कंपनियां भी बना रखी थी, जिसके जरिए वह विभिन्न विभागों में कामकाज करता था। एक सीनियर आइएएस अधिकारी से उनके बेहद करीबी रिश्ते थे और उनके दफ्तर समेत आवास पर वे अक्सर देखे जाते थे।

लकजरी लाइफ जीता है विशाल
विशाल चौधरी खूब ऐश-मौज की जिंदगी जीता है। काम कराने के लिए वह प्रभावी अधिकारियों को हर स्तर पर उपकृत करता था। उसके यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर टेंडर मैनेज करने वालों की भीड़ लगी रहती थी। वह अक्सर विदेश दौरा करता था।