logo

35 हजार की शर्ट एक बार पहन कर फेंक देते हैं वीरेंद्र राम के बेटे, फ्रांस का पानी पीते हैं

35 हजार की शर्ट एक बार पहन कर फेंक देते हैं वीरेंद्र राम के बेटे, फ्रांस का पानी पीते हैं

द फॉलोअप डेस्कः  

वीरेंद्र राम के ठिकानों पर हुई दो दिन की छापेमारी के बाद अकूत संपत्ति का पता चला है। संपत्ति बेसुमार की वह विदेशों मंगाया महंगा पानी पीते थे। इस ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद यह भी पता चला है वीरेंद्र राम का पूरा परिवार दौलत के नशे में चूर है। पिता की काली कमाई से उनके बेटे भी पूरी अय्याशी करते हैं। वह दुनिया के मशहूर ब्रांड के कपड़े पहनते हैं। सिर्फ एक बार उन महंगे कपड़ों को पहनकर ही वह फेंक देते हैं। ईडी अधिकारी छापेमारी कर रहे थे तो उन्होंने खुद अपने मुंह से कहा कि कपड़े छू कर देख लो एक-एक की कीमत करीब 35 से 40 हजार है। बेटे फ्रांस की कंपनी में बना मिनरल वाटर पीते हैं। पहले दिन की छापेमारी में तो वीरेंद्र राम की पत्नी ने ईडी अधिकारियों को डाइनिंग टेबल पर बैठने से भी मना कर दिया था। कहा था इस पर बैठकर मत खाओ नहीं तो गंदा हो जाएगा। इतना महंगा डाइनिंग टेबल तुम जैसे फटीचरों के लिए नहीं है। वीरेंद्र की पत्नी राजकुमारी देवी ने कई महंगी गाड़ियों व अचल संपत्ति की खरीद की थी। इसका जिक्र आयकर रिटर्न में भी नहीं था। राजकुमारी देवी ने बताया है कि उनके खातों में पति ने पैसे डलवाए इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। वहीं वीरेंद्र राम ने स्वीकार किया कि ठेके में कंपनियों से वह 0.3 फीसदी कमीशन लेते थे। कमीशन की राशि उन्होंने कई बड़े नौकरशाहों, बड़े नेताओं और उनके रिश्तेदारों को भी दी। जिसका ईडी की कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ है।

करोड़ो का होता है लेनदेन 
वीरेंद्र राम पर चली छापेमारी, पूछताछ और दस्तावेज को खंगालने के बाद मनी लाउंड्रिंग का मामला निकलकर सामने आया है। जांच में पता चला है कि वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के केनरा बैंक के ज्वाइंट एकाउंट में भी 5.70 करोड़ और 3.59 करोड़ जमा हुए थे। अलग-अलग बैंक खातों से जमा हुए करोड़ों रुपये जांच में पाया गया है कि आरके इन्वेस्टमेंट और आरपी इन्वेस्टमेंट एंड कंसल्टेंसी के खातों से पैसे आए थे। ईडी ने दोनों फर्म के संचालक राजेश कुमार केडिया और रीना पाल का भी बयान दर्ज किया है। ये दोनों ही ईडी के शिकंजे में हैं। दोनों ने बताया है कि उनके बैंक खातों का संचालन सीए मुकेश मित्तल करते हैं। उन लोगों को यह जानकारी नहीं है कि उनके खातों के जरिए पैसे क्रेडिट हुए हैं। इनकम टैक्स रिटर्न में भी आय की जानकारी नहीं है। 


गाड़ियों का काफिला बरामद 
ईडी के छापेमारी के दौरान 40 लाख कैश, 1.52 करोड़ के जेवरात जब्त किए गए। बेटे आयुष के नाम पर खरीदी गई टोयटा फॉर्च्यूनर, ऑडी एजी, मेसर्स परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की फॉर्च्यूनर सिग्मा 4, पत्नी राजकुमारी के नाम पर ऑडी ए 6 35 टीडीआई, पनामति देवी के नाम की स्कोडा सुपर्व, मेसर्स राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की इनोवा, गुमला के अंकित साहू की टोयटा। ईडी ने वीरेंद्र राम के भतीजे आलोक रंजन से भी लंबी पूछताछ की है। वीरेंद्र राम की काली कमायी की देखरेख आलोक ही करता था। 


2019 में भी हुई थी कार्रवाइ 
गौरतलब है कि साल 2019 में एसीबी जमशेदपुर ने जब वीरेद्र राम के अभियंता सुरेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया था, तब सुरेश के घर के एक कमरे से 2.67 करोड़ मिले थे। वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना ईडी से मिलते ही सरकार वीरेंद्र राम के नियमानुसार सस्पेंशन की प्रोसेस शुरू की जाएगी।