logo

पहल : अब विनोबा भावे विश्वविद्यालय में फैली सोलर एनर्जी की रोशनी, जानिये आत्मनिर्भर्ता के फायदे

अब विनोबा भावे विश्वविद्यालय में फैली सोलर एनर्जी की रोशनी, जानिये आत्मनिर्भर्ता के फायदे

हज़ारीबाग :

कहा जाता है कि शिक्षा का उजियारा हर अंधेरे को दूर कर देता है। लेकिन जब बिजली की ही दिन-रात आंखमिचोली होती रहे, तो पढ़ने वालों के साथ संकट का होना लाजिमी है। लेकिन हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने इसका हल ढूंढ निकाला है। इससे दो फायदे हो रहे हैं, बिजली के साथ पैसे की बचत भी। विश्वविद्यालय के वीसी मुकुल नारायण देव न बताया कि बिजली की जगह सोलर एनर्जी एक अच्छा विकल्प है। विश्वविद्यालय इस दिया में आत्मनिर्भर होने के लिए प्रयासरत है। कैंपस में सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिसका इस्तेमाल कई विभागों में किया जा रहा है। जल्द ही समूचा विश्वविद्यालय सोलन एनर्जी से झिलमिलाएगा।

 

 

क्यों किया जा रहा ऐसा 

वीसी ने बताया कि इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। ग्रिड एनर्जी की निर्भरता घटेगी। कई उपकरणों को 24 घंटे बिजली की जरूरत पड़ती है। उसका समाधान सोलर से हो जाएगा।  बिजली के महंगे बिल से राहत मिलेगी। सोलर एनर्जी पर्यावरण और सेहत के लिए भी अनुकूल है। अभी विश्विद्यालय को लगभग 40 हज़ार रुपयों की बचत भी हो रही है। 

दूसरे संस्थानों के लिए भी प्रेरणा

निकट भविष्य में समूचे विश्वविद्यालय कैंपस में सोलर एनर्जी की बिजली सप्लाई की जाएगी। वैकल्पिक ऊर्जा का स्रोत सोलर एनर्जी का का उपयोग अधिक से अधिक करने की जरूरत है। दूसरे शैक्षणिक संस्थान और आम लोगों को भी इसे ओर ध्यान देने की जरूरत है। इसका सबसे बड़ा लाभ है पर्यावरण संरक्षण और सस्ती बिजली।