logo

झारखंड : सरायकेला थाना का ग्रामीणों ने किया घेराव, दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

SARAI1.jpg

सरायकेलाः
सरायकेला थाना के सामने ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह विरोध प्रदर्शन छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बड़ा काकड़ा के रहने वाले युवक संजय महतो ने छात्रा के साथ कॉलेज जाने के दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 


शादी के बहाने किया यौन शोषण 
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की।  सराइकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, सरायकेला प्रखंड उप प्रमुख वासुदेव महतो और छात्र नेता अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में लोग सरायकेला थाना पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की है। परिजनों ने बताया है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा को आरोपी आकर्षिनी मंदिर में शादी के बहाने ले गया था और वहां यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपी युवक छात्रा को छोड़कर भाग गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने छात्रा के परिजनों ने शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।