logo

लंगूर की मौत से ग्रामीण आहत, 250 लोग शामिल हुए अंतिम यात्रा में

LANGUR.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में रविवार की रात एक लंगूर की मौत हो गई। लंगूर की मौत से पूरा गांव आहत हो गया। सोमवार को लंगूर की शव यात्रा निकाली गई। हिंदू रिती रिवाज से उसके शव को दफनाया गया। गांव वालों ने कहा है कि जिस जगह पर लंगूर का शव दफनाया गया है वहां एक समाधि भी बनवाया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि इस लंगूर के शव यात्रा में लगभग 250 लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने मिलकर उसका अंतिम संस्कार किया। गांव वालों का कहना है कि लंगूर भगवान हनुमान की सेना है। इसलिए इसके प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा जुड़ी है। 


करंट लगने से हुई मौत 
 दरअसल बिजली करंट लगने से लंगूर घायल हो गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि लगभग 10-12 दिन पहले गांव में एक लंगूर कहीं से आ गया था। लंगूर को देखते ही दूसरे जानवर उसे खदेड़ रहे थे। इस कारण वह 11000 वोल्ट के बिजली के खंभों पर चढ़ गया। जिससे उसे करंट लग गई। उस दिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में वह ग्रामीण जागेश्वर साहू के घर चला गया था। जहां जागेश्वर और कुछ स्थानीय ग्रामीण उसका इलाज कर रहे थे। लेकिन रविवार को लंगूर ने दम तोड़ दिया। लंगूर की मौत से ग्रामीण काफी आहत है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT