logo

चाईबासा : तालाब में डूबने से हुई मौत, ग्रामीणों ने कहा भूत ने मारा है नहीं होने देंगे अंतिम संस्कार 

shav22.jpg

चाईबासा: 
कराईकेला थाना क्षेत्र गांव राइबेड़ा में अंधविश्वास का गजब नाजारा सामने आया। गांव के ही तालाब में भोद्रो बोदरा नामक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी लेकिन अंधविश्वासी ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। ग्रमीणों का कहना है कि तालाब में भूत है और भोदो को भूत ने ही मारा है। इसलिए गांव में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया।  


नहाने के क्रम में हादसा 
परिजनों ने काफी समझाया लेकिन ग्रामीणों ने गांव में अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। अंत में पंचायत के मुखिया व परिजनों ने चक्रधरपुर शहर में लाकर अंतिम संस्कार किया। घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि भोद्रो बोदरा दिन के करीब 11 बजे तालाब में नहाने गया था। नहाने के क्रम में डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक भोदो घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खोजने निकले। जिसके बाद परिजनों ने देखा कि तालाब के पास भोदो के कपड़े पड़े हुए हैं।  उसके बाद करीब शाम के चार बजे शव पानी उपलता देखा।

 

दूसरे जगह किया गया अंतिम संस्कार 
पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन रात होने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रात में ही गांव के लोगों ने कह दिया कि गांव में अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। इसके बाद आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर चक्रधरपुर में मुखिया कुश पूर्ति की मदद से शव का अंतिम संस्कार कराया गया.