logo

जामताड़ा में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी जोड़े को बनाया बंधक, युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

सहीेग्.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितामी गांव में उस समय भारी हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल युवक को बंधक बना लिया और पूरे मामले की सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जानकारी के अनुसार, चितामी गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती रोजीना खातून का चंपापुर निवासी युवक मुर्शीद अंसारी के साथ पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के मुताबिक मुर्शीद उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।


​तलाकशुदा है युवती, हैं दो बच्चे
युवती ने अपने अतीत के बारे में बताते हुए कहा कि उसकी पहली शादी चंपापुर गांव के रंगामाटिया टोला में हुई थी। हालांकि, पति से तलाक होने के बाद से वह अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं, जो फिलहाल अपने पिता (पूर्व पति) के साथ रहते हैं। इसी अकेलेपन के बीच मुर्शीद अंसारी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। थाना पहुंचने के बाद इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में उस समय नया मोड़ आ गया, जब युवती ने नारायणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही प्रेमी मुर्शीद अंसारी पर गंभीर आरोप लगा दिए। युवती ने अपने आवेदन में मुर्शीद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते एक वर्ष से युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।


​आपसी समझौते से शादी की तैयारी में जुटे परिवार
इधर, इस पूरे हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर नारायणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही पक्षों के परिवारों को थाने बुलाया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से युवक-युवती की शादी कराने को लेकर गंभीर बातचीत चल रही है।

Tags - Jamtara Narayanpur Police Relationship Jharkhand