logo

पाकुड़ में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटकर किया अधमरा, छानबीन में जुटी पुलिस

पाकुड़ में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटकर किया अधमरा, छानबीन में जुटी पुलिस

द फॉलोअप डेस्क : 

पाकुड़ के शहरकोल गांव इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।  खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को ग्रामीणों के पकड से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले गए।

पिछले कुछ दिनों से बकरियां गायब हो रही थी


पुलिस से मिली जानकारी से पता चला है कि शहरकोल गांव में कई दिनों से ग्रामीणों की बकरियां गायब हो रही थीं। जिसके वजह से गांव वाले काफी दिनों से परेशान थे। इसी बीच बुधवार को कुछ लोगों ने एक युवक को बकरी चुराते समय पकड़ लिया और उसके दोनों हाथ बांध दिए। खबर मिलते ही ग्रामीणों मौके पर पहुंच गये और युवक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

सदर अस्पताल में युवक को इलाज जारी है


सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन पहुंचे और जख्मी युवक को ग्रामीणों के पकड से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम और पता तो पता नहीं चल सका है। इलाज के बाद पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।