logo

ग्रामीणों ने बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की कर दी पिटाई 

palamu7895111111.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद से बच्चा चोरी करने की अफवाह में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। बताते चलें कि यह घटना धनबाद स्थित मटकुरिया श्मशान घाट के पास गुरुवार की सुबह हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई।

बताते चलें कि जांच में सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति एक ट्रांसजेंडर है, जो होली के अवसर पर घर-घर जाकर शुभकामनाएं देने का काम करता है। वहीं, पुलिस द्वारा जब उस व्यक्ति की पोटली की तलाशी ली गई तो उसके पोटली से किसी भी तरह का कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। बहरहाल, इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह से अफवाह थी और इसका कोई आधार नहीं है।

वहीं, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर संदेह होने की स्थिति में सीधे 112 पर कॉल करें और पुलिस को सूचना दें। कानून को अपने हाथ में न लें। गौरतलब है कि पुलिस अफवाह फैलाने वालों और विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।

Tags - Dhanbad Jharkhand child kidnapping rumor mob assault case Matkuria cremation ground Bank More police station Station Incharge Praveen Kumar transgender person attacked Holi festival incident rumor based violence mob lynching attempt police inves